Tuesday, December 5, 2023
HomeBlogकेंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ मनाया गया

केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ मनाया गया

-

spot_img

केन्द्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक प्रेस-वार्ता आयोजित की गई। जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव, जवाहर नवोदय विद्यालय रामगढ़ के प्राचार्य चन्द्रबली, रेलवे इण्टर कॉलेज के प्राचार्य अमरेन्द्र कुमार, किसान इण्टर कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार, नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्राचार्य महेन्द्र कुमार पांडेय तथा नगर के सम्मानित मीडिया बंधुओं को आमन्त्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य के. के. भारती ने अतिथि एवं सम्मानित मीडिया बंधुओं के स्वागत के साथ किया। तत्पश्चात प्राचार्य जी ने पीपीटी , विडियो एवं फोटो के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 की सार्थकता और सफलता को बताते हुए विद्यालय में इसके कार्यान्वयन के विषय में बताया। इसके साथ ही विद्यार्थियों का अवलोकन, विद्या-प्रवेश, मूलभूत चरण का लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा, जादुई पिटारा -शिक्षण सामग्री, सी.सी.ए. गतिविधियॉं, एन.सी.सी. व स्काउट -गाइड, प्रात:कालीन सभा व प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार, स्किल हब, अभिभावक व प्रेस तथा मीडिया स्टेकहोल्डर के रूप में, बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मकता, शैक्षणिक परिवर्तन, प्रधानमंत्री ई-विद्या योजना, विद्यांजलि पोर्टल, और अनुकूल शिक्षा वातारण के बारे में वार्ता की गयी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य चंद्रबली जी ने उनके विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के विषय में बताया। खंड शिक्षा अधिकारी, मनोज कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में निपुण योजना पर प्रकाश डालते हुए राज्य स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों में की जा रही गतिविधियॉं और विशेष तकनीकी व नीति के क्रियान्वयन के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में एक विडियो जिसमें केन्द्रीय विद्यालय में प्रात:कालीन सभा के लिए किस तरह से प्राचार्य महोदय द्वारा विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, दिखाया गया। वाराणसी संभाग के उपायुक्त डॉ अजय कुमार मिश्र के शिक्षा के उन्ययन हेतु किये जाने वाले प्रयासों की प्रशंसा की गयी। विभिन्न मिडिया क्षेत्र से आये पत्रकार बन्धुओं नें पूरी तन्मयता से इस वार्ता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के समन्वयक एवं मिडिया प्रभारी मनीष कुमार पांडेय नें किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक नगीना राम ,रोहित यादव, चारू भारद्वाज, इशिता किरौला, इन्दु कुशवाहा इत्यादि उपस्थित थे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

spot_img

हमे फॉलो करें

6,722FansLike
6,817FollowersFollow
3,802FollowersFollow
1,679SubscribersSubscribe
spot_img

ताजा ख़बरें

spot_img
error: Content is protected !!