पड़ाव/चंदौली

स्थापना दिवस, लोलक षष्ठी एवं अघोरेश्वर जयंती
श्री सर्वेश्वरी समूह का 63वाँ स्थापना दिवस एवं अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी का जन्म षष्ठी पर्व दिनांक २१ सितम्बर 2023, दिन गुरुवार को तथा अघोरेश्वर जयंती पर्व दिन शुक्रवार, दिनांक 22 सितम्बर 2023 को अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संसथान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी के पुनीत प्रांगण में मनाया जायेगा|
स्थापना दिवस व लोलार्क षष्ठी (21 सितम्बर 2023, गुरुवार)
प्रातः 6 बजे प्रभातफेरी (अघोर टेकरी, सारनाथ तक),
9 बजे ध्वजोत्तोलन, सफलयोनि का पाठ (पड़ाव आश्रम में), प्रसाद वितरण|
11:30 बजे विचार गोष्ठी, दोपहर 3 बजे से “अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्वं गुरोः परम” के
अखंड संकीर्तन का शुभारम्भ|
अघोरेश्वर जयंती पर्व (22 सितम्बर 2023, शुक्रवार)
प्रातः 5:30 बजे प्रभातफेरी (अघोरेश्वर भगवान राम घाट, महाविभूति स्थल तक),
8 बजे से पड़ाव आश्रम के गणेश पीठ में परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु की चरण पादुका का पूजन, आरती, सफलयोनि का पाठ, हवन तथा प्रसाद वितरण|
अपराह्न 3:30 बजे अखंड संकीर्तन का समापन, सायं 5 बजे से विचार गोष्ठी, रात्रि में भजन-कीर्तन।