Friday, December 1, 2023
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में मा. मुख्यमंत्री जी ने मिशन शक्ति (चतुर्थ चरण) कार्यक्रम का...

लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री जी ने मिशन शक्ति (चतुर्थ चरण) कार्यक्रम का किया शुभारंभ

-

spot_img

चंदौली

जनपद में मिशन शक्ति फेज-04 अभियान कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ

लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री जी ने मिशन शक्ति (चतुर्थ चरण) कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कलेक्ट्रेट सभागार में मा. विधायकद्वय,जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं महिला शक्ति ने देखा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

मा. विधायकद्वय ने नारी शक्ति को वंदन करते हुए बढ़ाया उनका हौसला

जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी महिलाएं व बेटियां,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वुमन पॉवर तथा 181 महिला हेल्पलाइन नंबर अपने मोबाइल फोन में अवश्य रखें

मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद में निकाली गई रैली,बड़ी संख्या में जुड़े युवा और जनसाधारण

जनजागरुकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

14 अक्टूबर, 2023 मिशन शक्ति फेज-04 अभियान कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा लोक भवन लखनऊ में प्रातः 11ः00 बजे से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मा0 विधायक पं0दी0द0उपा0 नगर मा0 रमेश जायसवाल एवं मा0 विधायक चकिया मा0 कैलाश खरवार द्वारा किया गया, जिसमें जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ ही जनपद की महिलाएं एवं विभिन्न विद्यालयों की बालिकाए उपस्थित रही।
मा0 विधायक चकिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति(फेज-04)का थीम ‘नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन, है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बी सी सखी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि शामिल हैं।
मा0 विधायक पीडीडीयू नगर ने संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति(फेज-04)का थीम ‘नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन’ है । उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बी सी सखी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि शामिल हैं।
मिशन शक्ति फेज-04 के विस्तृत प्रचार-प्रसार हेतु एल0ई0डी0 वैन को मा0 विधायकगण एवं जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर व्यापक जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।
इससे पूर्व मिशन शक्ति फेज-04 अभियान के अंतर्गत जनपद चन्दौली में महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज चन्दौली से महिला सशक्तिकरण रैली में शामिल 15 चार पहिया वाहनो तथा 25 दो पहिया वाहन को मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी वाई के राय, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा फ्लैग ऑफ करके किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, पुलिस लाइन के कार्मिक, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की बालिकाए तथा नर्सिंग कालेज की छात्राये उपस्थित रही। रैली रूट के समापन पड़ाव स्थल कलेक्ट्रेट परिसर चन्दौली में हुआ।
मिशन शक्ति फेज-04 शुभारम्भ अभियान में महिलाओं के सशक्तिकरण स्वालम्बन एवं हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 1076, 1098, 181, 1930, 108 की जानकारी दी गयी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

spot_img

हमे फॉलो करें

6,722FansLike
6,817FollowersFollow
3,802FollowersFollow
1,679SubscribersSubscribe
spot_img

ताजा ख़बरें

spot_img
error: Content is protected !!