Tuesday, December 5, 2023
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व सांसद रामकशुन यादव ने मिल्कीपुर स्थित तथागत बिहार ट्रस्ट (न्यू सारनाथ)...

पूर्व सांसद रामकशुन यादव ने मिल्कीपुर स्थित तथागत बिहार ट्रस्ट (न्यू सारनाथ) में जन चौपाल लगाकर लोगों सुनी समस्या

-

spot_img

चंदौली

ग्राम सभा मिल्कीपुर ताहीरपुर में पूर्व सांसद रामकशुन यादव ने मिल्कीपुर स्थित तथागत बिहार ट्रस्ट (न्यू सारनाथ) में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जिसमें प्रमुख रूप से गंगा कटान व किसानों की जमीन बंदरगाह अधिग्रहण का मुद्दा मुख्य रहा माझी समाज ने गुहार लगाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारे पूर्वज इसी गांव में रहकर गंगा नदी में मछली मारकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं यदि उनकी जमीन बंदरगाह लेता है तो उनका परिवार रोड पर आ जाएगा तथा उनका कारोबार पूरी तरीके से नष्ट हो जाएगा। पूर्व सांसद ने लोगों की सभी समस्याओं को सुना तथा उच्च अधिकारियों से इस विषय पर बात करने का आश्वासन दिया। जन चौपाल का आयोजन सेक्टर पर्यवेक्षक ईशान मिल्की व समाजसेवी राजेश पासवान ने किया। इस मौके पर एड0 अमरेश कुशवाहा, भंते बुद्ध ज्योति जी, सुरेश कुमार, डब्लू साहनी, भाई राम साहनी, मेंराज अहमद, संजय साहनी, मुजीबुद्दीन, श्यामलाल चौधरी, आफताब अहमद, विष्णु यादव, राजेंद्र यादव, विजय यादव, बबलू साहनी, प्रभु साहनी, अर्सलान, सादिक, बाबा जी, मेराज, गुलाब साहनी, पुज्जन साहनी, किशोरी साहनी, दिनेश साहनी,फेक्कन यादव, नासिर जमाल, राजेन्द्र साहनी, मुन्ना लाल साहनी, सलीम, आस मोहम्मद, सुजीत कुमार, बाबूलाल, अखिलेश यादव, गंगा साहनी,नागेंद्र साहनी, भोला साहनी, रितेश साहनी एवं सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

spot_img

हमे फॉलो करें

6,722FansLike
6,817FollowersFollow
3,802FollowersFollow
1,679SubscribersSubscribe
spot_img

ताजा ख़बरें

spot_img
error: Content is protected !!