Tuesday, December 5, 2023
Homeचंदौलीटांडा गंगा नदी में शुरू हुआ नौका संचालन

टांडा गंगा नदी में शुरू हुआ नौका संचालन

-

spot_img

चहनियां। टांडाकला कैथी के बीच स्थित गंगा नदी में बीते दो दिन से डीएम के निर्देश पर गंगा नदी में आवागमन के लिए लगी नौकाओं के संचालन पर रोक लगा दी गयी थी। जिसे शनिवार को एक बार फिर आवागमन के लिए शुरू करा दिया गया। नौका संचालन शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने ख़ुशी व्यक्त किया है।

वाराणसी के कैथी और चंदौली के टांडा के बीच स्थित गंगा नदी पर बने पीपा पूल हटने के बाद स्थानीय लोगों को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन पूजन सहित व्यापारिक गतिविधियों में काफ़ी दिक्कत आने लगी है। गंगा पार करने के लिए शासन द्वारा निशुल्क नौका संचालन शुरू कराया गया। जिसे सावन महीने की शुरुआत होते ही डीएम के निर्देश पर बंद करा दिया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर नौका संचालन शुरू कराने की मांग डीएम से किया था। जिसपर शनिवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा चार नौकाओं का निशुल्क संचालन शुरू करा दिया गया। नौका संचालन शुरू होने पर दुर्गेश पाण्डेय, चन्दन जायसवाल, पियूष जायसवाल, रामकिशुन सिंह, अनूप पाण्डेय, सोनू सिंह आदि ने ख़ुशी व्यक्त किया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

spot_img

हमे फॉलो करें

6,722FansLike
6,817FollowersFollow
3,802FollowersFollow
1,679SubscribersSubscribe
spot_img

ताजा ख़बरें

spot_img
error: Content is protected !!