चंदौली

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक
सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय चन्दौली मे लघु आपराधिक वादो से संबंधित
विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश चन्दौली सुनील कुमार IV की
अध्यक्षता में किया गया। जिसमें दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) चन्दौली, सुश्री इन्दुरानी सिविल जज (जू॰डि०), श्री रोहित पुरी सिविल जज (जू०डि०) चकिया, कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह न्यायिक
मजिस्ट्रेट, अमृतांशु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया, माधुरी यादव
सिविल जज (जू॰डि०)/एफ०टी०सी० प्रथम, नूतन सिविल जज (जू0 डि0) एफ०टी०सी० द्वितीय/ प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड चंदौली द्वारा अपने-अपने न्यायालयों में उपस्थित होकर विशेष लोक अदालत में कार्य का निष्पादन किया गया। न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का
निस्तारण किया गया है-
1.मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार मिश्र, द्वारा कुल 42 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
2.अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री विकास वर्मा द्वारा
कुल 200 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
3.सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संदीप कुमार द्वारा कुल 40 लघु वादों का निस्तारण किया
गया।
4.सिविल जज (जू०डि०) इन्दुरानी द्वारा कुल 170 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
5.सिविल जज (जू०डि०) चकिया श्री रोहित पुरी द्वारा कुल 30 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
6.न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कुल 208 लघु वादों का निस्तारण किया
गया।
7.अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया अमृतांशु राज द्वारा कुल 15 लघु वादों का
निस्तारण किया गया।
8.सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी० प्रथम सुश्री माधुरी यादव द्वारा कुल 33 लघु वादों का
निस्तारण किया गया।
- सिविल जज (जू0 डि0) एफ०टी ०सी० द्वितीय/ प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड चंदौली नूतन द्वारा कुल 50 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
10.उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 788 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया ।
उक्त सूचना ज्ञान प्रकाश शुक्ल/अपर जनपद न्यायाधीश पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई।