Friday, December 1, 2023
Homeउत्तर प्रदेशChandauli news:पूर्व सैनिकों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Chandauli news:पूर्व सैनिकों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

-

spot_img

चंदौली/मुग़लसराय

पूर्व सैनिकों ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
मुगलसराय। क्षेत्र के परशुरामपुर में एक भव्य कार्यक्रम क दौरान बीएसपी समर्थक पूर्व सैनिकों को भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की सदस्यता ग्रहण कराई गयी। सदस्यता भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह व जिलाध्यक्ष भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ व जिला संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के डा० केएन पांडेय के देखरेख में करायी गयी। इस दौरान कैप्टन विनोट कुमार उपाध्याय, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष अनिल ओझा सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व सैनिक महेन्द्र कुमार राय व सत्यप्रकाश राय को भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सैनिकों के मान सम्मान के लिए सदैव प्रयत्नशील है। सरकार इनके विकास के लिए अनेक योजनाएं भी शुरु कराई हैं। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा० केएन पांडेय ने उपस्थित सैनिकों को भरोसा दिया कि सैनिकों पर होने वाले अभद्र व्यवहार व अत्याचार को भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सैनिकों के समस्याओं के निराकरण के लिए मै हमेशा ही प्रयत्नशील रहूंगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

spot_img

हमे फॉलो करें

6,722FansLike
6,817FollowersFollow
3,802FollowersFollow
1,679SubscribersSubscribe
spot_img

ताजा ख़बरें

spot_img
error: Content is protected !!